MP Bhulekh एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पूरे मध्यप्रदेश की भूमि से संबंधित डेटा उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस पोर्टल की मदद से नागरिक खसरा, खतौनी और भूमि का नक्शा जैसी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से डिजिटल है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
आप MP Bhulekh Portal के WebGIS 2.0 प्लेटफॉर्म के जरिए मध्यप्रदेश के भूमि अभिलेख (MP Land Records) आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं webgis2.mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप खसरा-खतौनी देखने और पंजीकरण की प्रक्रिया समझ सकते हैं। इसके साथ ही, पोर्टल पर डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी और अन्य भूमि रिकॉर्ड सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
| मुफ्त सेवाएँ | सशुल्क सेवाएँ |
| साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (खसरा/खतौनी) | प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड (Certified Copy Download) |
| साधारण भू नक्शा (Village Map) | प्रमाणित भू नक्शा (Certified Copy of Village Map) |
| आबादी अधिकार अभिलेख | राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि (Revenue Court Order Copy) |
| व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान | अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि (Record Room Document Copy) |
| व्यव्हार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case) | भू-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika) |
| दृष्टि बंधक (Hypothecation) | व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation) |
| अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Document) | भू राजस्व भुगतान (Revenue Payment) |
| RCMS आर्डर | वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge) |
| ट्रांज़ैक्शन विवरण (Transaction Details) | भूमिस्वामी आधार (Bhumiswami Aadhar E-KYC) |
| Free Services का उपयोग करने के लिए MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करना आवश्यक नहीं है। |
MP Bhulekh Portal पर खसरा / खतौनी (भू-अभिलेख प्रतिलिपि) Online देखें
भूलेख प्रतिलिपि मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है—पहली साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (MP Land Record) और दूसरी डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि। इन दोनों के बीच का अंतर आप नीचे देख सकते हैं:
| भू-अभिलेख प्रतिलिपि का प्रकार | विवरण |
| साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस प्रकार की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए यूजर को किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती। यह Bhulekh MP पोर्टल पर मुफ्त में उपलब्ध रहती है और इसका उपयोग केवल जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। |
| डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए यूजर को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होता है और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। इसका उपयोग आधिकारिक और सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है। |
साधारण भू-अभिलेख (अप्रमाणित प्रति) MP Bhulekh Portal पर Online चेक करे
- सबसे पहले MP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट (webgis2.mpbhulekh.gov.in) पर जाएं।

- इसके बाद होमपेज पर दिए गए“MP भू-अभिलेख” विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ “क्या आप भू-अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं” के नीचे दिए गए “Yes” बटन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको अपना जिला, तहसील और गांव चुनना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ आप दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनकर अपनी जानकारी खोज सकते हैं:
- मालिक (Landowner) के नाम से
- खसरा नंबर से
- प्लाट संख्या के द्वारा
मालिक (Landowner) के नाम से कैसे खोजें?
- “Landowner” वाले रेडियो बटन का चयन करें।
- इसके बाद “Select Landowner” पर क्लिक करके अपना नाम खोजें।
- फिर Khasra No./Plot No. विकल्प चुनें।
- अब कैप्चा कोड दर्ज करें और “View Details” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Land Parcel Detail” पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर स्लाइड करके “View Khatauni” के नीचे दिए गए “Eye” आइकन पर क्लिक करें।

खसरा नंबर से खोजें
- ऊपर दिए गए चरणों का पालन करने के बाद “खसरा नम्बर चुनिए” वाले रेडियो बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Block/Khasra/Plot विकल्प का चयन करें।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और “View Details” पर क्लिक करें।
- अब “Land Parcel Detail” पर क्लिक करें, इसके बाद दाईं ओर स्लाइड करें और “View Khatauni” के नीचे दिए गए “Eye” आइकन पर क्लिक करें।

प्लाट संख्या द्वारा खोजें
- ऊपर बताए गए चरणों का पालन करने के बाद “Plot No.” वाले रेडियो बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Select Plot” विकल्प पर जाकर अपने प्लॉट का चयन करें।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और “View Details” पर क्लिक करें।
- अब “Land Parcel Detail” पर क्लिक करें, इसके बाद दाईं ओर स्लाइड करें और “View Khatauni” के नीचे दिए गए “Eye” आइकन पर क्लिक करें।

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि (Certified Copy) निकालें
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन का विकल्प आपको होमपेज के दाईं ओर उपलब्ध मिलेगा।
- सबसे पहले आपको “Register As A Public User” विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

- रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें, लॉगिन करने के पश्चात आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।
- इनमें से “भू-अभिलेख” विकल्प पर क्लिक करें।

| अब आपके सामने “क्या आप वर्तमान एवं पूर्व वर्ष के खसरा की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं?” का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ आपको “YES” पर क्लिक करना है। |
- अब नए पेज पर जाकर आप अपना Land Parcel Unique ID या ULPIN Number दर्ज करके अपनी भूमि की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं।
| ULPIN (यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर) एक विशेष 14 अंकों का कोड होता है, जो हर जमीन के टुकड़े को अलग पहचान देने के लिए जारी किया जाता है। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे किसी व्यक्ति के लिए आधार नंबर होता है। इस कोड की मदद से जमीन से जुड़ी जानकारी को सरकारी रिकॉर्ड में सुरक्षित और सटीक रखा जाता है। |
- इसके बाद आपकी जमीन से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहाँ “Bhu Abhilekh” का प्रकार चुनें और “प्रतिलिपि शुल्क” बटन पर क्लिक करें।
अंत में आपको खसरा निकालने का शुल्क दिखाया जाएगा, जिसका भुगतान करने के बाद आप भूलेख की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं।
MP Bhulekh WebGIS 2.0 पर MP Bhu Naksha देखें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए “भू भाग नक्शा (Land Parcel Map)” विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक पॉप-अप खुलेगा, जिसमें दो विकल्प दिखाई देंगे:
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं
- क्या आप भूखंड की प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं
यदि आप मुफ्त में भू-नक्शा देखना चाहते हैं, तो पहले विकल्प का चयन करें।

- इसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव चुनें।
- अब “नक्शा देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आपके गाँव या जमीन का नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा।
MP Bhulekh WebGIS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन / लॉग इन करें
Bhulekh MP WebGIS 2.0 Portal पर मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन कुछ प्रीमियम या सशुल्क सेवाओं का उपयोग करने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
MP Bhulekh WebGIS 2.0 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- सबसे पहले MP भू-अभिलेख (MP Land Record) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और “Register as Public User” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी सामान्य जानकारी (General Information) और संपर्क विवरण (Communication Information) भरना होगा।
- सभी आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

MP Bhulekh WebGIS 2.0 लॉगिन प्रक्रिया
यदि आप पहले से रजिस्टर्ड यूजर हैं या आपने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, तो आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए अपनी Login ID और Password दर्ज करें।
- इसके बाद संबंधित विभाग (Department) का चयन करें।
- कैप्चा कोड भरें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
MP Bhulekh Portal Website Services
- भूमि राजस्व का भुगतान
- भू नक्शा या कैडस्ट्रल मानचित्र देखना
- वेबसाइट पर बंदोबस्त खतौनी देखना
- ऑनलाइन मध्यप्रदेश भूलेख सर्च
- खसरा और खतौनी के रूप में भूलेखों की प्रमाणित कॉपी
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना
- राजस्व न्यायालय के आदेशों की प्रमाणित कॉपी सर्च करना
- भूलेख वेबसाइट पर वर्तमान और पिछले वर्ष की डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित खसरा कॉपी पाना
- भूलेख वेबसाइट पर बंधक प्रॉपर्टी को सूचीबद्ध करना
- गाँव के नक्शे खरीदना
- वेबसाइट पर डायवर्सन जानकारी या भूमि के उपयोग में परिवर्तन की जानकारी अपडेट करना।
Bhulekh MP Portal पर ‘Bandobast Khatauni’ देखें
MP Bhulekh Portal पर आपको ‘बंदोबस्त खतौनी’ ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध है। इसे देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर लॉगिन करें।
- होम पेज खुलने के बाद ‘बंदोबस्त खतौनी (स्कैन)’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज/स्क्रीन आपके सामने खुल जाएगा।
- अब आपको जिला, तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा नंबर और पृष्ठ क्रमांक जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- सभी विवरण सही तरीके से दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालें और ‘विवरण देखें’ बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी बंदोबस्त खतौनी का पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
MP Bhulekh Portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
Bhulekh MP पोर्टल पर नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यदि भूमि संबंधी दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है या सुधार की आवश्यकता है, तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- Bhulekh MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध ‘Grievance’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदन का प्रकार, समस्या का प्रकार, समस्या का विवरण, जिला, तहसील, गांव, खसरा नंबर और पता जैसी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- मोबाइल नंबर का सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी शिकायत सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएगी।
Bhulekh MP पोर्टल – MP Districts List (जिलों की सूची)
यहां मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सूची दी गई है, जिनके भूलेख आप MP Bhulekh पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
| सूची 1 | सूची 2 |
| Indore (इंदौर) | Datia (दतिया) |
| Jabalpur (जबलपुर) | Satna (सतना) |
| Gwalior (ग्वालियर) | Dewas (देवास) |
| Bhopal (भोपाल) | Sehore (सीहोर) |
| Anuppur (अनूपपुर) | Dhar (धार) |
| Mandsaur (मंदसौर) | Seoni (सिवनी) |
| Ashok Nagar (अशोकनगर) | Dindori (डिंडोरी) |
| Morena (मुरैना) | Shahdol (शहडोल) |
| Balaghat (बालाघाट) | Guna (गुना) |
| Narsinghpur (नरसिंहपुर) | Shajapur (शाजापुर) |
| Barwani (बड़वानी) | Alirajpur (अलीराजपुर) |
| Neemuch (नीमच) | Sheopur (श्योपुर) |
| Betul (बेतूल) | Harda (हरदा) |
| Niwari (निवाड़ी) | Shivpuri (शिवपुरी) |
| Bhind (भिंड) | Hoshangabad (होशंगाबाद) |
| Panna (पन्ना) | Sidhi (सीधी) |
| Mandla (मंडला) | Agar Malwa (आगर मालवा) |
| Raisen (रायसेन) | Singrauli (सिंगरौली) |
| Burhanpur (बुरहानपुर) | Khargone (खरगोन) |
| Rajgarh (राजगढ़) | Tikamgarh (टीकमगढ़) |
| Chhatarpur (छतरपुर) | Jhabua (झाबुआ) |
| Ratlam (रतलाम) | Ujjain (उज्जैन) |
| Chhindwara (छिंदवाड़ा) | Katni (कटनी) |
| Rewa (रीवा) | Umaria (उमरिया) |
| Damoh (दमोह) | Khandwa (खंडवा) |
| Sagar (सागर) | Vidisha (विदिशा) |
संपर्क विवरण
| विवरण | जानकारी |
| आयुक्त भू-अभिलेख (MP Land Record) | मध्य प्रदेश शासन |
| पता | राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी, नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.), पिन कोड: 474009 |
| संपर्क करें | 18002030311 (टोल फ्री) |
| ईमेल | support.gis@begl.org.in |
FAQ
Q1. MP Bhulekh पोर्टल क्या है?
MP Bhulekh एक ऑनलाइन सरकारी पोर्टल है जहाँ मध्यप्रदेश की भूमि से जुड़ी सभी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी और नक्शा उपलब्ध होता है।
Q2. क्या Bhulekh MP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
नहीं, मुफ्त सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ सशुल्क सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक होता है।
Q3. Bhulekh MP पोर्टल पर क्या-क्या सेवाएँ मिलती हैं?
इस पोर्टल पर खसरा, खतौनी, भू-नक्शा, भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि जैसी सेवाएँ मिलती हैं।
Q4. भू-अभिलेख देखने के लिए क्या लॉगिन करना जरूरी है?
साधारण जानकारी देखने के लिए लॉगिन जरूरी नहीं है, लेकिन प्रमाणित कॉपी के लिए लॉगिन आवश्यक होता है।
Q5. डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि कैसे प्राप्त करें?
इसके लिए रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होता है।
Q6. ULPIN नंबर क्या होता है?
ULPIN एक 14 अंकों का यूनिक कोड होता है जो हर जमीन के टुकड़े की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है।
Q7. खसरा और खतौनी कैसे देखें?
आप पोर्टल पर जिला, तहसील और गांव चुनकर खसरा/खतौनी आसानी से देख सकते हैं।
Q8. क्या भू-नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है?
हाँ, MP Bhulekh पोर्टल पर “Land Parcel Map” विकल्प के जरिए भू-नक्शा देखा जा सकता है।
Q9. लॉगिन कैसे किया जाता है?
लॉगिन के लिए Login ID, Password, Department और कैप्चा भरकर Submit करना होता है।
Q10. क्या Bhulekh MP पोर्टल सुरक्षित है?
हाँ, यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित आधिकारिक और सुरक्षित पोर्टल है जहाँ सभी डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है।
